विविध

*■अंचल के खेतों में किसानी गतिविधि करते नज़र आ रहे क्षेत्र के अन्नदाता किसान, आधुनिक तकनीक के साथ परम्परागत ढंग से भी संपन्न हो रही कृषि■*

*देवकर:-* कृषि प्रधान एवं कृषि सम्पन्न देवकर तहसील इलाके में इनदिनों किसानों के विभिन्न गतिविधियों का नज़ारा देखने को मिल रहा है, जिसमे कही पर अन्नदाता किसान परिवार धान को बुवाई कर रहे है तो कही खेत की जुताई तो कही कही पर धान का थरहा देकर रोपण पद्धति से धान के पौधों की बुवाई की जा रही है।चूंकि बरसात की दस्तक ने क्षेत्र में किसानी गतिविधि को काफी हद बढ़ा दी है, जिसमे क्षेत्र के ज्यादातर ग्रामीण अब घरो एवं अन्य जगहों के बजाए सिर्फ खेतों में नज़र आ रहे है। इन दिनों किसान बन्धु दिनभर की कड़ी मेहनत करते हुए किसानी कार्य मे जुट गए है, जिसमें ज्यादातर किसान खेतीबाड़ी के लिए आधुनिकता पर जोर दे रहे है और वही कुछ किसान आज भी परम्परागत ढंग से खेती करने में लगे है। जिसमे किसान धान के उन्नत बीजो एवं खाद व उर्वरक के लिए लिए नगर देवकर एवं परपोड़ी के कृषि दुकानों का रुख कर रहे है,लिहाजा तहसील अंतर्गत दोनों क़स्बाई इलाके में किसानों आवागमन एवं जमावड़ा खूब दिखाई पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि खेतों में मिट्टी के उपजाऊपन एवं पौधे के विकास के लिए किसानों में देशी तकनीक एवं आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, ताकि पौधे का विकास जल्द कर फसल की गुणवत्ता एवं मात्रा बढ़ाई जा सके। फिलहाल क्षेत्र में बारिश का अगमन के बाद ज्यादातर किसानों का समय खेतो में गुजरता दिखाई पड़ रहा है, जिसमे मेहनतकश किसान वर्षा के अनुकूल वातावरण का फायदा उठाकर क्षेत्र में कृषि कार्य को संपन्न करा रहे है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button