विविध

*बेरला के समस्त पंचायत का 15वें वित्त की राशि और मूलभूत प्राप्त नहीं होने पर सरपंचों ने एक दिवसीय चक्काजाम व मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन*

 

बेमेतरा/बेरला:- जिले के जनपद पंचायत बेरला के समस्त ग्राम पंचायत का 15वें वित्त की राशि और मूलभूत सुविधा प्राप्त नहीं होने पर समस्त सरपंचों ने एक दिवसीय चक्काजाम व मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें कि

जनपद पंचायत बेरला में एक बड़ी मामला सामने आ रहे है। मामला यह है कि बेरला जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत का मूलभूत एवं 15वें वित्त की राशि प्राप्त नहीं होने के कारण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया। इस दौरान सरपंच संघ ने सर्वप्रथम जनपद में समीक्षा बैठक किया गया। उसके बाद दोपहर 01 बजे जनपद पंचायत बेरला दीप्ति मंडावी की कार्यालय का घेराव एवं ज्ञापन सौंपा, दोपहर 01:30 बजे बस स्टैण्ड बेरला में चक्काजाम, दोपहर 02 बजे एसडीएम ऑफिस घेराव कर दीप्ति वर्मा को ज्ञापन सौंपा, तहसीलदार डॉ आशुतोष गुप्ता का कार्यलय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सरपंचों ने कहा कि फरवरी सन 2025 से नवनिर्वाचित सरपंच बनने के बाद ग्राम पंचायत के अंतर्गत मूलभूत की व्यवस्था बिजली पानी स्वच्छता एवं पेयजल, मोटर रिपयेरिंग सरपंच द्वारा कार्य किया जा रहा है। लेकिन नौ-दस माह के बाद भी 15वें वित्त की राशि अभी तक ग्राम पंचायत के खाते में प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण से हम सभी सरपंच को विभन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वह विभिन्न फर्म/दुकान में कर्ज हो गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत के अनेकानेक कार्य लंबित हैं एवं साथ ही भुगतान के अभाव में दुकानदार व सामग्री प्रदाताओं का बार-बार रकम हेतु मांग किया जाता है एवं अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है। जिसकी सूचना पूर्व में भी आपको दिया जा चुका है। इन समस्याओं को देखते हुए सभी ग्राम पंचायत सरपंच ने निर्णय लिया और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया जायेगा। साथ ही महिला सरपंचों ने कहा कि जिस प्रकार मानव जीवन के लिए सांस और जल जरूरी है उसी प्रकार पंचायत चलाने के लिए मूलभूत व 15वें वित्त की राशि जरूरी है। आज नवनिर्वाचित सरपंच को कुल11 महीने होने के बाद भी 15वें वित्त की राशि नहीं आने के कारण हमें कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आये दिन दुकानदारों के फोन कॉल से राशियों के नाम पर फोन आ रहे है। साथ ही विकास कार्य अटकी हुई है। ग्रामीण की उम्मीद टूटते जा रहे है। साथ ही सरकार की बदनामी हो रहे है विस्वास कमजोर हो रहे है। कहा गया कि हम दूसरी बार सरपंच बने या न बने लेकिन सरकार जरूर बदल जाएगी। इस दौरान बेरला जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले समस्त सरपंच ने मांग कर रहे है कि शासन-प्रशासन इस समस्या को जल्द से जल्द संज्ञान में लेकर मूलभूत व 15वें वित्त की राशि जारी किया जाए। इस अवसर पर बेरला जनपद पंचायत के सरपंच संघ के अध्यक्ष रघुवीर पिंटू सिन्हा सहित समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button