विविध

*विधायक दीपेश साहू ने शिक्षक सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर में की शिरकत*

 

बेमेतरा:- बेमेतरा के ग्राम जेवरा में शिक्षक दिवस के मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ-साथ एक निःशुल्क चिकित्सा और रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में दीपेश साहू और अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया।

विधायक साहू ने जिले के कई सेवानिवृत्त और वर्तमान शिक्षकों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी और इस सफल आयोजन के लिए उनकी सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए दीपेश साहू ने कहा, “शिक्षक हमारे समाज के असली निर्माता हैं। वे सिर्फ ज्ञान नहीं देते, बल्कि संस्कार और जीवन की सही दिशा भी दिखाते हैं। जिस तरह एक इंजीनियर किसी इमारत की नींव को मजबूत बनाता है, उसी तरह शिक्षक हमारे समाज की नींव को मजबूत करते हैं। उनके बिना किसी भी राष्ट्र का भविष्य अधूरा है।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों की तारीफ करते हुए इन्हें समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, हर्षवर्धन तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

यह पूरा कार्यक्रम डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी ने सफलतापूर्वक आयोजित किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button