विविध

*शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा और मानवीय मूल्यों पर जोर*

 

बेमेतरा: बेरला में प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के 74 शिक्षकों, 12 मेधावी छात्र-छात्राओं और सामाजिक रूप से सक्रिय पिरदा न्यू स्पोर्ट्स ग्रुप को सम्मानित किया गया।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. संजय तिवारी और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के संयुक्त संचालक प्रो. जी.ए. घनश्याम रहे।

शिक्षकों को सुदृढ़ बेमेतरा का सूत्रधार बताया गया

 

कार्यक्रम के संयोजक अवधेश सिंह चंदेल ने अपने स्वागत भाषण में सभी गुरुजनों को धन्यवाद देते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने जिले के शिक्षकों की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें ‘सुदृढ़ बेमेतरा का सूत्रधार’ बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी ने अपने संबोधन में शिक्षा को मानवीय मूल्यों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया। उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि असफलता की जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए और सफलता का श्रेय सबको देना चाहिए। उन्होंने चाणक्य की गुरु-शिष्य परंपरा का जिक्र करते हुए गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला और सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके कार्यों के लिए बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि प्रो. जी.ए. घनश्याम ने अपने उद्बोधन में शिक्षक, अध्यापक और गुरु के अर्थ और महत्व को समझाया। उन्होंने ‘भारतीयता’ और ‘छत्तीसगढ़िया भाव’ पर जोर देते हुए कहा कि जिनके हृदय और कार्यप्रणाली में छत्तीसगढ़ और भारत बसता है, वही सच्चे अर्थों में भारतीय और छत्तीसगढ़िया हैं।

 

 

अनेक गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार बैनर्जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह में ओमप्रकाश जोशी, राजेन्द्र शर्मा, प्रीतम चंदेल, विशाल देशलहरा, डोमेन्द्र राजपूत, बलराम पटेल, सूर्यकांत नायक, पोषण वर्मा, सेवाराम साहू, संतोष साहू, नीरज राजपूत, दीक्षांत साहू, पुष्पा साहू, बलराम यादव, महेंद्र भट्टर, यतीश द्विवेदी, जित्तू जैन, आशीष सोनी, मानक चतुर्वेदी, शिवझड़ी सिन्हा, मोहित साहू, जहर साहू, कैलाश शर्मा, राजा साहू, लालू साहू, केदार सिन्हा, सिद्धू चंदेल, प्रदीप राजपूत, विजय सुखवानी, उमा नेताम, लक्ष्मी लता वर्मा, भुनेश्वरी टंडन, अंजनी पाटिल, सुनील राजपूत, रेखा सिन्हा, ललिता साहू, बंशी राठी, मोहन वर्मा, डेरहा देवांगन, दीपिका साहू, कल्याणी साहू, दीपा वर्मा, परस वैष्णव, भुनेश्वर यादव, पिंटू सिन्हा, सरजू साहू, नारायण पटेल, सिमपु परगनिहा, प्रह्लाद वर्मा, गोवर्धन यादव, एवन यादव, प्रमोद गुप्ता, प्रमोद साहू, सूंदर यादव, अश्वनी मानिकपुरी, तारकेश्वर साहू, दीपक यादव, दीपक यादव, बलराम शिवारे, संतोष यादव, अजय शर्मा, प्रियांशु सिंह, दिलीप निषाद, आदित्य तिवारी, अरमान, लखन साहू, बीरेंद्र साहू, सुशीलपुरी गोस्वामी, सियाराम सिन्हा, उत्तम सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button