*ठेका कर्मचारी के दुर्घटना के शिकार, उचित मुआवजा 12 लाख मांग पर डीई साजा और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

बेमेतरा:- बीते गुरुवार साजा डिवीजन में सभी ठैका कर्मचारी और एक दिवसीय धरनाप्रदर्शन किया गया है। देवेंद्र ठेका कर्मचारी 11केवी हाई टेंशन तार को मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौके पर मौत हो गई।जिसके उचित मुआवजा 12 लाख मांग के लिये डीई साजा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। वही ठेकेदार दिव्या इंटरप्राइजेज और विक्की पटेल का लाइसेंस रद्द करने मांग किया गया है। बता दें कि बाह्यस्रोत आउटशोर्स ठेका कर्मचारी सबस्टेशन ऑपरेटर के तर्ज पर एफओसी व टीएमसी कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा एवं मुआवजा 12 लाख रुपये मृतक परिवार व उनके परिजनों में किसी एक को आउटशोर्स पर नयुक्ति किया जाए। दिनाँक 02 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को देवेंद्र साहू भिंभौरी डीसी में कार्यरत था। विद्युत का कार्य के दौरान दुर्घटना होने से इनकी मृत्यु हुआ है ऐसा हर जिले में लगातार 15 दिन में एक या अधिक आउटशोर्स ठेका कर्मचारियों कि दुर्घटना से लगातार मृत्यु हो रहा है साजा व बेमेतरा डिवीज़न के अंतर्गत 4 महीने के अंदर 3 से 4 मौते हो गया है। उक्त बाह्यस्रोत बाउटशोर्स एफओसी व टीएमसी ठेका कर्मचारियों को टेंडर नियमानुसार कार्य कराया जाए और दुर्घटना बीमा और मुआवजा मृतक के परिजनों को 12 लाख रुपये की राशि एवं उनके परिजनों में किसी एक को आउटशोर्स पर नयुक्ति जल्द से जल्द दिलाने की मांग किया गया। वही ठेका कर्मचारी डीई साजा कार्यालय के सामने जमकर जयकारे व जयघोष लगाए।




