*अंचल में भव्य ज्योंत जंवारा का हुआ विसर्जन*

बेरला:- अंचल में शारदीय नवरात्रि नौ दिन तक चले और नवरात्र उत्सव के नवमी पर भव्य रूप से ज्योत जंवारा विसर्जन के साथ माता के भक्तों ने उन्हें भक्तिभाव के साथ विदा किया। वही ग्राम मनियारी, सिंघौरी व अंचल क्षेत्र में सुबह से ही नवमी के तिथि पर शीतला व महामाया मंदिरों में ज्योंत जंवारा प्रज्ज्वलित किया गया था उन्हें विधि विधान से पूजा अर्चना कर गांव के गली भ्रमण किया गया। वही देवी देवताओं से विदा लेते हुए गांव के तालाब में विसर्जन किया गया। जिसमें ग्राम के समस्त नागरिक हर्षोल्लास के साथ मां के इस पावन नवमी नवरात्र पर्व में सभी साक्षी बने जो आस पास के ग्रामीण अंचल के लिए बहुत ही अद्भभुत नजारा होता है। कहा जाता है मां शीतला हर भक्तो का उनकी मनवांछित इच्छा पूरी करते है। माता के जसगीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए नजदीकी नदी-तालाब तक पहुंचे और जंवारा विसर्जित किया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला देर दोपहर बाद तक जारी रहा, कड़ी धूप में भी माता के भक्तो की भीड़ बनी रही। इस दौरान भक्तो की बड़ी संख्या में देखने और माता को विदा दिया गया।




