*■अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के दुर्ग सम्भागाध्यक्ष-गुरुदीप सिंह ने क्षेत्रवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की दी लख-लख बधाई■*

*दुर्ग/भिलाई:-* अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के दुर्ग संभागाध्यक्ष गुरुदीप सिंह ने आज श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सम्भाग क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है। संभाग अध्यक्ष गुरुदीप सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने फलसफे के द्वारा ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का संदेश दिया। उन्होंने परमात्मा के प्रति श्रद्धा, प्रेम, प्यार और आपसी-भाईचारे के साथ रहने की शिक्षाएं दीं और मानवता को मुक्ति का मार्ग दिखाया।वही उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी द्वारा सेवा और विनम्रता के दिखाए गए मार्ग पर चलने और शांतमयी और ख़ुशहाल समाज की सृजना करने के लिए लोगों को उनकी शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व जाति, रंग, नसल से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सहयोग और सद्भावना से मनाने की लोगों से अपील की।




