*■देवकर में पुल पर एक साइड नही जल रही लाइट, अंधेरा होने से स्टेट हाइवे से दुर्घटना का खतरा बढा, जिम्मेदार सेतु संभाग की लापरवाही का मामला■*

*देवकर:-* दुर्ग-बेमेतरा राजकीय मार्ग में सुरही नदी पर नवनिर्मित पुल में इनदिनों प्रशासन की अजब-गजब कार्यशैली का नज़ारा देखने को मिक रहा है, जिसमें भ्रामकता का तकाज़ा नगर पंचायत प्रशासन को भुगतना पड़ रहा है।
दरअसल नगर देवकर में पीडब्ल्यूडी सम्बद्ध सेतु संभाग कवर्धा द्वारा स्टेट हाइवे पर विशाल पुल का पूरा निर्माण विगत कुछ महीनों पूर्व में किया गया है, जिसके निर्माण में पुल के दोनों ओर फलकनुमा खंभे पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गयी है, किन्तु आज निर्माण के कई महीनों कर इंतज़ार के बाद नगरवासियों एवं स्टेट हाइवे के राहगीरों को पुल के दोनों ओर स्ट्रीट लाईट की सुविधा नही मिल पाई है, जानकारी के मुताबिक इस पुल निर्माण में ठेकेदार एवं विभाग द्वारा कार्य को पूरा कर दिया गया है और वही अभीतक नगर पंचायत को स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को हैंडओवर प्रदान किया गया है, जिसके कारण नगरवासियों एवं राहगीरों में पंचायत प्रशासन को लेकर भ्रामकता फैल रही है।जबकि यह विभागीय गलती एवं लापरवाही है जिसे सेतु संभाग के जिम्मेदार आला अफसरों एवं ठेकेदारों को ध्यान देने की जरूरत है।ताकि नगरवासियों एवं पुल से गुजरने वालो को रात्रिकालीन में पुल के दोनों ओर लाईट की सुविधा मिल सके, अन्यथा पुल के एक ओर रौशनी न होने से किसी दिन हादसे या अप्रिय घटना घट सकती है। जिसके जिम्मेदार सेतु सम्भाग के अफसर जवाबदेह होंगे।व्हीएस सम्बन्ध में पुल के समीप बस्ती के रहवासी मन्नू लाल ने बताया कि रात में एक ओर अंधेरा होने के साथ कुछ दिनों पूर्व तक यह लाईट रात में 10 बजे जलना प्रारंभ होता था, जो सवेरे 10 बजे स्वतः ही बंद होता है जिसके सम्बन्ध में बताया कि मीटर को गलत समय पर सेट किया गया था जिसका नतीजन लाइट देर से जलने के बाद देर से बंद होता था, हालांकि कुछ दिन पूर्व ही इसे ठीक किया गया है जिससे अब ठीक समय पर स्वतः चालू बंद हो रहा है।और वही एक ओर लाइट न जलने से रात में अंधेरा रहता है जो वाहनों में चलने वाले राहगीरों एवं मुसाफिरों के लिए खतरनाक है।इस सम्बंध में नगर पंचायत देवकर के सीएमओ कोमल ठाकूर ने बताया कि नवनिर्मित पुल को अभी नगर पंचायत को हैंडओवर नही किया गया है, दोनक ओर लाइट व रोशनी की व्यवस्था के लिए बोला जाएगा।




