*सुरहोली के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला को युक्तिकरण कर शाला प्रबंधन समिति का किया गठन*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरहोली के शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला को युक्तिकरण कर शाला प्रबंधन समिति गठित किया गया। जिसमें प्रेमचंद साहू अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विकास टंडन, सदस्य कमल रावत, गुनित पाटिल, बंशी रावत, चंदूलाल यादव, डालेंद्र चौहान, हिमाल्या पाटिल, दिगेश्वरी साहू, दशोदा गायकवाड, माया वर्मा, लक्ष्मी साहू, रीना बंजारे, संतोषी बघेल को अभिभावकों द्वारा सर्व सम्मति से समिति का सदस्य बनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रहलाद वर्मा जनसेवक, रामू पाटिल, चितरेखा पाटिल, प्रधान पाठक महेश सेन, प्राइमरी एचएम, टीपी दिवाकर, रोहित ठाकुर, रिपुसुदन देवांगन, नीरज नायक, डमरूधर साहू, टोमेश्वरी धनकर, मालती साहू उपस्थित रहे। इस संबंध में प्रधान पाठक महेश सेन पानी की समस्या एवं एक शिक्षक की कमी के बारे में अवगत कराया। वही प्रहलाद वर्मा ने बीईओ बेरला से बात कर पानी की समस्या एवं शिक्षक की कमी को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया।




