विविध
*हसदा सरपंच ने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर बच्चों को कराया न्यौता भोज*

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत हसदा सरपंच चन्द्रशेखर परगनिहा के द्वारा अपने जन्मदिवस के अवसर पर 10 जुलाई को शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला हसदा में वृक्षारोपण करने के बाद बच्चों को न्यौता भोज कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से सरपंच चन्द्रशेखर परगनिहा, नारद नायक प्रधानपाठक हसदा, सम्पूर्ण स्कूल स्टाफ, सचिव संतोष वर्मा, श्रीमती आरती ध्रुव रोजगार सहायक, संगीता परगनिहा पटवारी हसदा, उपसरपंच ओमप्रकाश सिन्हा, पंचगण राजेश परगनिहा, सुरेश साहु, पार्वती सिन्हा, प्रेमिन पाल, विघनेश्वर बंजारे, शिवा चंद्रवंशी, प्रदीप परगनिहा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कांशीराम धीवर का भी जन्मदिवस साथ मिलकर मनाया गया।




