विविध

*हसदा में दो दिवसीय दीपावली सांस्कृतिक संझा भव्य डाँस प्रतियोगिता हुआ संपन्न*

 

बेरला:- बेरला ब्लॉक के ग्राम हसदा में पिछले 22 वर्षों से लगातार दीपावली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही पिछले 6 वर्षों से भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन गांव के समिति जीवन यात्रा परिवार के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भी दीपावली सांस्कृतिक संझा का कार्यक्रम ग्राम हसदा में दो दिवसीय किया गया। जिसमें प्रथम दिवस में जय मां सरस्वती सांस्कृतिक कार्यक्रम हरदी की प्रस्तुति जगराता के रूप में हुआ। वही द्वितीय दिवस भव्य डांस प्रतियोगिता से ग्राम हसदा की भव्यता देखते ही बन रही थी प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ से प्रतिभागी सहभागी हुए, जिसमें सामूहिक डांस में प्रथम स्थान एल डी एस डांस ग्रुप सत्यम नगर रायपुर, द्वितीय स्थान जय मां करोकन्या डांस ग्रुप तारालिम, तृतीय पुरस्कार फ्रीडम डांस ग्रुप सड्डू रायपुर, चतुर्थ स्थान जी गैंग डांस ग्रुप गुधेली, पंचम स्थान जय मां भारती वी के डांस ग्रुप सुंगेरा, षष्ठम अंजू डाँस ग्रुप हसदा, सप्तम जाह्नवी ठाकुर डाँस ग्रुप जरवाय वही एकल/युगल डाँस में प्रथम स्थान बसंत चौहान कुगदा, द्वितीय कोमल नीतीश धरसींवा, तृतीय आर्य युगल डाँस रायपुर, चतुर्थ कृष्णा यादव टड़वा, पंचम भूमिका निषाद खुढ़मूढ़ी,षष्ठम लितिका गायकवार्ड हतपान, सप्तम पुरुष्कार होसिका वर्मा हसदा रहे। समिति के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा बताया कि पिछले 6 वर्षों से यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित है ग्रामीण अंचल में छुपे हुए सांस्कृतिक प्रतिभा को अवसर प्रदान करने का यह कार्यक्रम एक अच्छा माध्यम है। अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनपद सदस्य चन्द्रिका प्रकाश वर्मा, डॉ चुरामन साहू, भाजपा नेता संध्या परगनिहा एवं गांव के उपसरपंच दिलीप वर्मा व सरपंच तेजश्वी पवन डहरिया उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मंच संचालक देवलाल सिन्हा, कार्यक्रम का निर्णायक डॉ भगत राम साहू ने किया। प्रत्येक वर्ष से यह कार्यकम आयोजित होने के कारण तीन हजार से भी अधिक लोग इस कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे। वही कार्यक्रम के उपाध्यक्ष टिकेंद्र देवांगन, सचिव ओमेश साहू एवं कोषाध्यक्ष वासुदेव सिन्हा सहित जीवन यात्रा परिवार के सभी सदस्य व समस्त ग्रामवासी हसदा उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button