विविध

*■बीएसपी का हेल्थ इंस्पेक्टर 5000 रुपये रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार, प्रार्थी की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाकर फंसाया, मामला भिलाई शहर के बीएसपी प्लांट का■*

 

*दुर्ग/भिलाई:–* सीबीआई की टीम ने बीएसपी के जूनियर स्वास्थ्य निरीक्षक को 5000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला भिलाई के भिलाई स्टील प्लांट का है इसलिये गम्भीर हो गया है। जानकारी के मुताबिक नगर सेवा विभाग के इंफोर्सेमेंट डिपाटमेंट में कुछ महीने पहले ही इंस्पेक्टर शमशुल जमा की पोस्टिंग हुई थी।

जानकारी के मुताबिक बीएसपी टाउनशिप में मकान अलार्टमेंट के नाम पर रुपए की डिमांड की गयी थी। घूस की रकम को लेकर जब लगातार इंसेक्टर पार्थी को परेशान करने लगा, तो पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। शिकायत के बाद सीबीआई ने जांच की, तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद सीबीआई ने हेल्थ इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

 

 

जैसे ही आज पीड़ित ने रिश्वत की 5000 रुपये की राशि हेल्थ इंस्पेक्टर को दी। इशारा मिलते ही सादे लिबास में तैनात सीबीआई की टीम ने आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर को दबोच लिया। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद सीबीआई की टीम जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई है। फिलहाल सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करेगी। इस मामले में और भी खुलासा हो सकता है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button