विविध

*धर्मेन्द्र डहरवाल हुए देवारी जोहार में सम्मानित*

परपोड़ी:- प्रदेश के सक्रिय साहित्य संस्था भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी देवारी जोहार का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के प्रोफेसर डॉ राजन यादव जी, अवधेश नंदन श्रीवास्तव जी, गौतम चंद जैन जी सुप्रसिद्ध लोक गायक दूध मोगरा, घनश्याम सोनी जी वरिष्ठ साहित्यकार दुर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया, इस कार्यक्रम में काव्य पाठ करने वाले सभी कवियों को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 80 से ज्यादा कवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कुंजबिहारी साहू ने किया, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार मसखरे घनश्याम सोनी ईश्वर आरुग रामकुमार साहू रिखी राम धुर्वे हेम सिंह साहू उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button