विविध

*●ठेलका के सहकारी बैंक में सेंधमारी के घटना में जांच में लगी थानखम्हरिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार●*

 

*■बेमेतरा:-* थानखम्हरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत ठेलका गाँव स्थित ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के शाखा कार्यालय में दो माह पूर्व हूई सेंधमारी के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

 

दरअसल जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग का शाखा ग्राम ठेलका के कैशियर प्रार्थी पुरषोत्तम साहू के द्वारा पुलिस थाना खम्हरिया में 13 व 14 जुलाई के दरम्यिानी रात को एक अज्ञात् चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था।जिसके अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग का शाखा ग्राम ठेलका में लगातार दो दिनो से अवकाश पडने पर बैंक बंद रहने से बैंक का दरवाजा तोडकर तथा बैंक में लगे सीसी कैमरा को काटकर बैंक में घुसकर बैंक में रखे लाकर को गैस कटर से काटकर सीसीटीवीी के डीवीआर, सर्वर राउटर, सर्वर सीपीयु को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना खम्हरिया में अपराध सदर धारा 305,331(4) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक- रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं एएसपी- ज्योति सिंह, डीएसपी- कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेमेतरा- मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना खम्हरिया प्रभारी उप निरीक्षक- राजकुमार साहू एवं थाना स्टॉफ को अज्ञात आरोपियों कि पतातलाश कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर मौके पर फोरेंसिक टीम फिंगर प्रिंट एक्सपट तथा डाग स्काड का सहयोग से विवेचना करते हुए सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं उनके टीम के सहयोग से एक आरोपी आशीष सिंह को पकड कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं इस वारदात का मुख्य सरगना आरोपी लीलाराम सोनकर तथा धीरज फुण्डे का पतातलाश करते हुए मुख्य आरोपी लीलाराम सोनकर जो घटना करने के उपरांत जिला रायपुर थाना पुरानी बस्ती में दर्ज मामले में गिरफ्तार होने व रायपुर सेंट्रल जेल में निरूद्ध होने की जानकारी प्राप्त होने पर साजा न्यायिक मजिस्ट्रेट से पुलिस रिमांड लेकर आरोपी लीलाराम सोनकर पिता विशाल राम सोनकर उम्र 45 साल साकिन भाठागांव रायपुर जिला रायपुर से उक्त प्रकरण के संबंध में पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपी अपने साथियों के साथ संगठित होकर रेकी करने उपरांत घटना को अंजाम दिया, जिससे लाकर काटने के दौरान बैंक लाकर में रखे करीब 10 लाख रूपये का नोट गैस से जलकर नस्ट हो गया।तथा आरोपी के कब्जे से रेकी करने में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 04 सीडी 4130, सिलेंडर, सीसीटीवी का डीवीआर, सर्वर राउटर को आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया इस दौरान आरोपी लीलाराम सोनकर पिता विशाल राम सोनकर उम्र 45 साल साकिन भाठागांव रायपुर जिला रायपुर को अग्रिम वैधनिक कार्यवाही कर कल 03 सितम्बर को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

 

उक्त कार्यवाही में थाना खम्हरिया प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि सुरेश राजपूत, आरक्षक मुकेश राजपूत, बलदेव निषाद, गौकरण मेरावी, जगतारण नारंग, कुसुमलाल कोशले एवं अन्य स्टाफ की अहम भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button