विविध

*सेवा सहकारी समिति सहसपुर के अध्यक्ष लखन साहू की माताजी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री रविन्द्र चौबे, ग्रामीणों से की चर्चा*

*देवकर:-* कृषि एवं पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे कल रविवार कक साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवकर सेक्टर के गांव सहसपुर में पूर्व साजा जनपद सदस्य व सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष- लखन लाल साहू के घर उनकी माताजी के स्वर्गवास हो जाने पर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने लखन साहू के परिवार को शोक संदेश देकर ग्रामीणों के साथ स्थानीय मुद्दों एवं विकास कार्यक्रम पर चर्चा की।जिसमे इस अवसर पर मंत्री जी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के अध्यक्ष-सन्तोष वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थान खम्हरिया के अध्यक्ष-जितेंद्र उपाध्याय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के कोषाध्यक्ष-विनोद कुंजाम, ज़िला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के महामंत्री -विजय दुबे, जनपद पंचायत साजा के पूर्व अध्यक्ष- ओमप्रकाश वर्मा, नगर पंचायत देवकर के अध्यक्ष प्रतिनिधि- जान्त्री/बिहारी साहू, एल्डरमैन-सतीश धीवर, वरिष्ठ कांग्रेसी- संतोष तिवारी, परिक्षेत्रीय साहू संघ देवकर के अध्यक्ष- दिनेश साहू, विधानसभा युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-अंजोर यदु दुर्गा साहू, सहसपुर के कांग्रेसी जितेन्द्र श्रीवास, नर्मदा साहू, दिलीप देवांगन, राजू नेताम, विकास राजपुत, अविनाश कुंजाम, पुरषोत्तम साहू इत्यादि इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button