विविध

*हसदा में धूमधाम से मनाया पोला तिहार, विभिन्न खेल का हुआ आयोजन*

बेरला:- छत्तीसगढ़ के पारम्परिक पोला तिहार को ग्राम हसदा में बहुत ही धुमधाम से मनाया गया। इस तिहार का आयोजन उत्साह पूर्वक रहा। इस पोला पर्व पर गांव के माताएं व बहने तीजा पोला पर्व को लेकर अभी अपनी मायके आये हुए है। वही पोला पर्व में ग्राम पंचायत हसदा सरपंच व ग्राम के युवा द्वारा पारंपरिक खेल का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महतारी, बहन व बेटी के साथ बहुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उक्त खेल इस प्रकार से है मटका फोड़, मटका दौड़, सुई धागा दौड़, रस्सा खिंच, कुर्सी दौड़, नारियल फेंक, फुगड़ी, गोली चम्मच,100 मीटर दौड़ व लईका मन के कुर्सी दौड़, फुगड़ी नानं प्रकार के खेल जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति धरोहर को याद किया गया। इस पोला पर्व में खेल का आयोजन कर छत्तीसगढ़ में पुर्वजो द्वारा किया गया सामाजिक व संस्कृति को यादगार किया गया। लागातार रिमझिम बारिश हो रहे थे लेकिन पोला तिहार की फुहार व उत्साहित सभी महिलाएं व बहने जमकर खेल का आनंदित हुए। वही खेल में जीते हुए प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button