विविध

*ढाबा खारुन नदी एनीकट को पार करने के दौरान नदी में बहकर डूब जाने से हुई मौत*

 

बेरला:- पुलिस अनुविभागीय बेरला के कण्डरका चौंकी के अन्तर्गत ग्राम ढाबा खारुन नदी एनीकट को व्यक्ति पार करते दौरान बह जाने से मौत हो गई। जिनकी शव को शिनाख्यात कर पोस्टर्माटम के लिए सामुदायिक चिकित्सा बेरला भेजा गया। आपको बता दें कि पुलिस चौंकी कण्डरका से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढाबा खारुन नदी एनीकट को दिनांक 19 अगस्त 2025 को पर कर रहे थे। उसी दौरान उनके पैर फिसल कर नदी में बह गए। जिससे उसकी खोजबीन एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार किया गया। वही उसकी मौत होने के बाद ढाबा खारुन नदी एनीकट से बरामद हुई। जिसकी पहचान ह्यूमन यादव पिता फूल सिंग यादव उम्र 50वर्ष की हुई है। उसके बाद शव का मर्ग कायम पंचनामा कर कार्यवाही किया गया। इस घटना से यादव परिवार में दुख माहौल बन गए। हाल ही में तीजा पोला पर्व मनाये जा रहे है और परिवार में किसी का मौत होना दुख का कहर छा गए। वही कण्डरका चौंकी पुलिस टीम इसकी आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बता दें कि बेमेतरा जिला के बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढाबा सीमावर्तीय पर है जो कि खारुन नदी से राजधनी रायपुर को जोड़ती है। वही ग्राम ढाबा एनीकट में व्यक्ति की लाश मिली है। जिसकी उम्र 50 वर्ष का बताया जा रहा है। जो कि पानी में डूबने से मृत अवस्था में मिला है। शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ द्वारा निकाला गया। बताया गया कि उक्त शव 5-6 दिन बाद मिला। जो ढाबा एनीकट में फंसा रहा। आसपास के लोगों से पहचान कराया गया तो ह्यूमन यादव के रूप में पाया गया। जिस पर पुलिस कण्डरका चौंकी की टीम शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

●●●●●●

पुलिस चौंकी कण्डरका प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि ढाबा खारुन नदी एनीकट को पार करते नदी में बह गया जिसे एसडीआरएफ की टीम लगातार पांच दिनों तक खोजबीन किया गया। उसकी शव ढाबा एनीकट के पास बरामद किया गया जिसकी पंचनामा कार्यवाही की गई।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button