विविध

*एनएचएम महिला कर्मचारियों ने महेंदी लगाकर नियमितीकरण ग्रेड पे सहित 10 मांगो को लेकर प्रदर्शन जारी, तिरंगा रैली कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

 

बेमेतरा:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी नियमितीकरण, ग्रेड पे और संविदा प्रथा समाप्ति सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए है। कर्मचारियों ने धरना स्थल से तिरंगा यात्रा निकालकर मेन रोड, सिग्नल चौक होते हुए रायपुर रोड स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

धरना स्थल पर महिला कर्मचारियों ने हाथों में महेंदी लगाकर अपनी मांगें लिखीं और सरकार से वादों को पूरा करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे आगामी तीजा पर्व भी धरना स्थल पर मनाएँगी। इस आंदोलन में डॉक्टर,आरएमए नर्स, लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सुपरवाइजर, एसटीएस सीएचओ और अन्य प्रबंधकीय पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल होने से स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। अस्पतालों में ताले लगे हुए हैं, आपातकालीन सेवाएँ, नवजात शिशु देखरेख केंद्र और पोषण आहार केंद्र पूरी तरह बंद पड़े है।

 

संघ के जिलाध्यक्ष पूरन दास और जिला प्रवक्ता डॉ. बृजेश दुबे ने कहा जब तक नियमितीकरण और ग्रेड पे की माँग पर लिखित आदेश जारी नहीं होता, आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि पिछले 20 महीनों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को 160 से अधिक बार आवेदन और ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन किसी प्रकार की ठोस सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जनता से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सरकार की वादाखिलाफी और भाजपा की “मोदी की गारंटी” पूरी न होने को इस आंदोलन का मुख्य कारण बताया। आंदोलन में लगभग 400 एनएचएम कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. डोमन यादव, डॉ. तृप्ति दुबे, डॉ. सिमित मिश्रा, डॉ निलेश देवागन, मुकेश स्वर्णकार, प्रमोद साहू, दिनेश गंगबेर, निशा वर्मा, दिव्या देवागन, अमर वर्मा, अनामिका कुर्रे, दामनी वर्मा, रेशमी बंजारे, सुमित्रा साहू, सध्या आदि शामिल रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button