विविध

*कंडरका खारुन नदी एनीकट में मिली अज्ञात व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस*

 

 

बेरला:- पुलिस अनुविभागीय बेरला के कण्डरका चौंकी के अन्तर्गत ग्राम कण्डरका एनीकट में अज्ञात पुरुष की शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिला के सीमावर्तीय पर कण्डरका चौंकी क्षेत्र के ग्राम कण्डरका है जो कि खारुन नदी से राजधनी रायपुर को जोड़ती है। वही ग्राम कण्डरका एनीकट में अज्ञात लाश मिली है। जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष का बताया जा रहा है। जो कि पानी में डूबने से मृत अवस्था में मिला है। शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाना पड़ा था। बताया गया कि उक्त शव 4 दिन पूर्व बेंद्रे उरला में बने एनीकट में फंसा था। जो बहकर कण्डरका एनीकट में आने से मर्ग पंचनामा किया गया है। आसपास के लोगों से पहचान कराया गया तो कोई पहचान नहीं पाया गया। जिस पर पुलिस कण्डरका चौंकी की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही उसकी पहचान की जा रही है। साथ ही आस-पास के थाने में गुमशुदा लोगों की दर्ज शिकायत की छानबीन की जा रही है। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक की पहचान के साथ इस पहलुओं पर जांच कर रही है कि उसने आत्माहत्या की है या उसकी हत्या हुई है। सभी पहलुओं को पुलिस खंगाल रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे और लोगों से पूछताछ जारी है।

●●●●●●

इस संबंध में पुलिस चौंकी कण्डरका प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि कण्डरका एनीकट में शव फंसा था जिसकी जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा मिलते ही मौके पर पहुंच कर पंचनामा किया गया। साथ ही शव की पहचान अभी अज्ञात है, जिसकी जांच अभी की जा रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button