विविध

*एन. एस. यू. आई. के नवनियुक्त पदाधिकारियों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने दी बधाई*

साजा- कैबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी की अनुसंशा पर जिला अध्यक्ष राजू साहू ने एन एस यू आई के नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिसमे लिकेश साहू जिला उपाध्यक्ष, दिनेश साहू विधानसभा अध्यक्ष, मुकेश साहू और विक्की साहू जिला सचिव , एवं जीवेश वर्मा को ब्लॉक् अध्यक्ष के पद में नियुक्ति की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष वर्मा एवं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर आशीर्वाद लिया। संतोष वर्मा जी ने सभी पदाधिकारियों को हार पहना कर एवं मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मनीष माली, युगल किशोर, आशीष तिवारी, योगेश वर्मा,दीपांशु, पोषण वर्मा उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button