विविध
*गलियों में भरा बारिश का पानी, राहगीरों को हो रहे परेशानी*

बेरला/कोदवा:- जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनियारी वार्ड नंबर 13 के गलियो में बरसात का पानी इकट्ठा होने से लोगो को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के बड़े बुजुर्गों का कहना है कि वर्षों वार्ड 13 के लिए निकासी नाली और सीसी रोड की निर्माण की मांग की जा रही है। लेकर अब तक कोई विकास का दर्पण नजर नही आया। वही निकासी के लिए नाली और सीसी रोड की उचित व्यवस्था नही होने व घरो का गंदा पानी भी गलियो में जमा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस ओर जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। बता दे कि पिछले तीन दिनों के रुक-रुककर झमाझम बारिश के चलते ग्राम के गलियों में पानी इकट्ठा हो रहे है। वही गली के सड़के गढ़े नुमा होने से और भी पानी भरते जा रहे है। इससे कीचड़युक्त सड़क बन गए है। जिनका खामयाजा ग्रामीणों को भूतकना पड़ रहा है।




