*उत्साह के साथ शासकीय प्राथमिक शाला तबलघोर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव*

बेरला:- प्रवेशोत्सव तो हर साल मनाया जाता है लेकिन इस बार के प्रवेशोत्सव का माहौल ही अलग था। उत्साह समारोह में उपस्थित पालक समिति सदस्य शिक्षक और बच्चों को उत्कृष्ट कार्य करने की शपथ दिलाया गया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री की पाती का भी वाचन किया गया। शिक्षा के महत्व को समझते हुए हर वर्ष विभिन्न अवसरों पर पालको द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षण समाग्री पालको के द्वारा दिया जाता रहा है। यहां के शिक्षक में लगन की कोई कमी नहीं है। बच्चों की शिक्षा खेल-कूद और विभिन्न गतिविधियों को संपन्न कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते।हर साल समर कैंप का आयोजन किया जाता है। जिससे बच्चों में कौशल विकास हो रहा हो, तो पालक कैसे पीछे रह सकते हैं।
प्रत्येक वर्ष कक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान आने वाले बच्चों को शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भोलूराम वर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस को सम्मानित किया जाता है। शाला समिति सदस्य उप सरपंच तबलघोर के द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल समाग्री देते हैं। दिलेश्वर सिन्हा हरि निषाद चंद्रशेखर वर्मा द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहित करने वालों में शामिल रहते हैं।दाऊराम पटेल नरसिंह निषाद भूखन निषाद द्वारा भी बच्चों को हर साल प्रोत्साहित करने के लिए अपना अमूल्य सहयोग देते आ रहे हैं। राजीव युवा मितान सदस्यों द्वारा भी सभी बच्चों को शैक्षणिक समाग्री दिया जाता है। महादेव घाट जस झांकी सदस्यों द्वारा भी सांस्कृतिक विकास के लिए आवश्यक समाग्री प्रदान किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी ग्राम तबलघोर में महिला कमांडो फोर्स द्वारा शाला प्रवेशोत्सव में सभी बच्चों को शैक्षणिक समाग्री वितरण किया गया।
शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष से पता चला पालको को शाला से जोड़े रखने में शिक्षक पवन कुमार देवांगन जीवन यादव किरन राजपूत प्रधान पाठक अंकलेश्वर पाटिल ने हर संभव प्रयास करते रहते हैं।



