विविध

*मनियारी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया तिलक लगाकर स्वागत*

बेरला/कोदवा:- विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला मनियारी व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर व मुँह मीठा कर स्वागत किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक व गणवेश प्रदान किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला मनियारी प्रधान पाठक केशवराम देशलहरे ने छात्र छात्राओं के पालकों को बच्चो के नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया गया। वही मध्यान भोजन में चांवल, दाल, सब्जी मिलने वाली जानकारी बताया गया। इसके साथ ही प्रधान पाठक ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षकों के माध्यम से जो कुछ भी आप लोगो को सिखाया जाएगा, उसको आप अपने जीवन में अमल करना है और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा आगे रहना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भवमोचन चौबे, शाला समिति अध्यक्ष गीतेश्वर साहू, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक केशवराम देशलहरे, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मनियारी में प्रधान पाठक प्रश्न कुमार राजपूत, संकुल समन्वयक दुर्गादास चेलक, नव पदस्थ सहायक शिक्षक पटेल, शिक्षक गुप्ता, प्राथमिक शाला सहायक शिक्षक भारत राम साहू, देवेंद्र सिंह राजपूत एवं विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन एवं आभार भारत राम साहू ने किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button