विविध
*30 जनवरी को मदिरा दुकान रहेगी बन्द*

बेमेतरा:- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रणबीर शर्मा ने मदिरा दुकानों को कल 30 जनवरी (मंगलवार ) को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार शुष्क दिवस घोषित किया है। जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें सी.एस. -2 (घघ), एफ.एल. -1 (घघ) एवं मद्य भंडारण/भाण्डागार को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है।उक्त अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित करने उन्होंने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को उक्त निर्देशों-आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।




