*कोदवा-अंचल में परम्परागत ढंग से आज भी कृषक परिवार कर रहे धान की मिंजाई , धान की उपज को खरीदी केंद्र ले जाने की किसानों में मची होड़*

*बेमेतरा/कोदवा:-* कृषिप्रधान बेमेतरा ज़िले में इन दिनों धान कटाई एवं मिंजाई का कार्य जोरों पर है।जिसके लिए ज़िले के ग्रामीण अंचल के किसान अपने अनाज को धान खरीदी एवं उपार्जन केंद्र तक ले जाकर बेचने को लालायित नज़र आ रहे है। जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पारम्परिक ढंग से कृषक परिवार किसानी कार्य करते देखे जा रहे है। इसी सिलसिले में इनदिनों कोदवा के ग्रामीण इलाके में किसान अपने परिवार के साथ मिलकर धान की कटाई पश्चात उसकी परम्परागत रूप से सोसायटियों में ले जाने की तैयारी कर रहे है। क्योंकि अभी धान की फसल तैयार हो जाने के बाद जिलेभर की समितियों में धान खरीदी जोरों पर है। हालांकि समूचे ज़िले में धान की कटाई से लेकर मिंजाई एवं अन्य कार्य के लिए क्षेत्र के ज्यादातर कृषक परिवार आधुनिक एवं मशीनरी सरीखे गैर परम्परागत साधनों पर निर्भर नज़र आ रहे है।




