विविध
*बासीन में लाखों रुपये की लागत से तैयार सार्वजनिक शौचालय देखरेख के अभाव में हुआ बर्बाद*

*देवकर:-* नगर निकटस्थ ग्राम पंचायत बुधवारा अंतर्गत स्थित ग्राम बासीन में इन दिनों देखरेख एवं व्यवस्था के अभाव में शासन-प्रशासन द्वारा निर्मित की गयी लाखों रुपये की लागत का सार्वजनिक शौचालय बर्बाद नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि स्थानीय पंचायत प्रशासन की नाकामी के कारण गाँव मे स्वच्छता के लिए बनाए गए सावर्जनिक शौचालय असमाजिक तत्वों की भेंट चढ़ गया है।लिहाजा इससे एक ओर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है और वही योजना भी असफल साबित हो रहा है।फिलहाल ऐसे हरकतों से पंचायत प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है।जिससे शासन को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।



