विविध

*बेरला में शो-पीस बनकर रह गया नगर का एकमात्र व्यायाम शाला, युवाओं में आक्रोश*

*(नगर पंचायत प्रशासन के कारण जिम स्कूल बना असामाजिक तत्त्वों एवं वाहन रखने का अड्डा)*

 

*बेमेतरा/बेरला:-* ज़िला अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय स्थित नगर पंचायत बेरला में इन दिनों स्थानीय नगरीय पंचायत प्रशासन की उदासीनता एवं निष्क्रियता के कारण नगर का एकमात्र शासकीय व्यायाम शाला नगरवासियों एवं युवाओ के लिए महज एक शो-पीस कार्यालय में तब्दील हो गया है।नगर पंचायत प्रशासन के कारण शासन-प्रशासन की मद राशि से लाखों रुपये की लागत से तैयार जिमशाला के बाहर परिसर में अब असमाजिक तत्वों का अड्डा अथवा वाहनों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। लिहाजा युवाओ में इस घटनाक्रम से काफी रोष व्याप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पंचायत प्रशासन की लापरवाही एवं निष्क्रियता का खामियाजा नगर के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। जो कि बड़ा गम्भीर विषय है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button