*एबीवीपी छत्तीसगढ़ की नवीन कार्यकारिणी घोषणा, बेमेतरा के कार्यकर्ताओं को मिले प्रमुख स्थान*

बेमेतरा:- विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का 55 वां प्रदेश अधिवेशन छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कहीं जाने वाली मां सर्वमंगला की पावन नगरी कोरबा में 31 दिसम्बर 2022से 2 जनवरी 2023 तक सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। प्रदेश अधिवेशन के अंतिम दिवस को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की नवीन कार्यकारिणी घोषणा हुई जिसमें बेमेतरा जिला के कार्यकर्ताओं को भी प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ। बेमेतरा जिला से विद्यार्थी परिषद के पूर्व में जिला संयोजक रहे दुर्गेश वर्मा छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत SFS संयोजक बने। वही दुर्ग विभाग के विभाग छात्रा प्रमुख एवं प्रांत कार्यसमिति सदस्य मुस्कान कोठारी, बेमेतरा जिला संयोजक किशन साहू बने। बेमेतरा से वासुदेव साहू, बेरला से चंचल चौबे, साजा से संदीप यदु प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम करेंगे।




