*सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मनाया राम जन्म उत्सव*

बेरला:- बेरला अंतर्गत ग्राम सुरहोली में राम नवमी को मां शीतला मंदिर प्रांगण में सात बार हनुमान चालीसा पाठ कर श्री राम जी की पूजा अर्चना कर गांव में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए राम जन्म उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण कर आतिस बाजी भी किया गया। राम जन्म उत्सव समिति के राकीराज वर्मा जनसेवक ने बताया कि हम रामजन्म उत्सव विगत कई वर्षों से मनाते आ रहे हैं, हर वर्ष श्री राम जी की पूजा अर्चना कर गांव की सुख शांति समृद्धि की कामना के लिए प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर धनंजय साहू, प्रहलाद वर्मा जनसेवक, रज्जू वर्मा, गोलू वर्मा, डोमेंद्र साहू, बब्बू चौहान, हितेश पाटिल, राजकुमार वर्मा, सूरज वर्मा, मनोज चौहान, शोमकांत वर्मा, राहुल वर्मा, कुणाल वर्मा, डब्बू वर्मा, कुलेश्वर साहू, श्यामा वर्मा, हेमलता वर्मा, पूजा साहू, माहेश्वरी साहू, देव रावत, कान्हा साहू, गोपू साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर प्रभु श्री राम जी से आशीर्वाद लिया।




