विविध

*विश्वकर्मा पूजा पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर भेंट*

 

बेरला:- छत्तीसगढ़ महतारी की संस्कृति और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी युवा अध्यक्ष धनंजय निषाद ने बेरला खंड में एक महत्वपूर्ण पहल की। श्री

विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर धनंजय निषाद ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित भिंभौरी की कनिष्ठ अभियंता चारुलता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महतारी का एक सुंदर तैलचित्र भेंट किया। यह सम्मान बिजली ऑफिस पर आयोजित पूजा समारोह के दौरान दिया गया। इस मौके पर धनंजय निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हम सबकी पहचान और गौरव है। उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने यह भी बताया कि यह भेंट न सिर्फ सिन्हा के प्रति आदर का प्रतीक है, बल्कि राज्य के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाती है। जेई चारुलता सिन्हा ने इस सम्मान के लिए निषाद और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह चित्र उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस आयोजन में बिजली विभाग और पार्टी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button