विविध

*आज हाई स्कूल भरदा में मनाएंगे वन्यजीव संरक्षण दिवस* 

 

बेरला:- विकासखंड बेरला शासकीय हाई स्कूल भरदा में वन्यजीव संरक्षण दिवस मनाया जाएगा। आपको बता दें कि हाई स्कूल भरदा में स्कूल स्तर पर स्थानीय पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता हेतु विगत पांच वर्षों से कार्य किया जा रहा है। जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. जेएस बल डिपार्टमेंट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग उपस्थित रहेंगे। साथ में जिला बेमेतरा वन विभाग एवं नंदनवन जंगल सफारी एवं जू नया रायपुर के रिसोर्स पर्सन भी शामिल होंगे। इस अवसर पर ग्राम भरदा और लावातरा के पंचायत प्रतिनिधि, पालकगण, ग्रामवासी सहित पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता द्वारा महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों पर अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे और समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करेंगे। इस दौरान छात्रों के द्वारा निर्मित कला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

छात्रों को पेंटिंग के द्वारा उनके पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की विशेषता ये भी होगी कि बाल संसद के सदस्य ही कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व करेंगे। इसके अतिरिक्त पालकों और आमंत्रित गणमान्य नागरिकों को परीक्षा परिणाम गुणवत्ता उन्नयन हेतु जानकारी दी जाएगी और शिक्षा स्तर में प्रगति के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button