*◆सम्बलपुर कृषि उपज उपमंडी समिति में सुरक्षा का अभाव,अस्वच्छता एवं असुरक्षा के बीच उपमंडी कार्यालय●*

*बेमेतरा/सम्बलपुर:-* कृषि उपज मंडी बेमेतरा अंतर्गत सम्बलपुर उप मंडी के परिसर एवं प्रांगण का इन दिनों हाल-बेहाल है। यहां उपमंडी में न तो पर्याप्त सुरक्षा घेरा का व्यवस्था है और न ही स्वच्छता भरे माहौल। लिहाजा पूरे क्षेत्र में कृषि उपज मंडी प्रशासन की उदासीनता एवं निष्क्रियता के चलते उपमंडी प्रांगण में गेट खुला होने से दिनभर मवेशियों का आगमन बना रहता है वही भूरे परिसर के अंदर झाड़ी व खरपतवार के भरमार होने से परिसर में स्वच्छता का अभाव देखने को मिल रहा है। इस सम्बंध में कृषि उपज मंडी के सचिव से लेकर निरीक्षक तक स्थिति परिवर्तन को लेकर ज़रा भी कोशिश हाल के बरसो में नही किया गया है लिहाजा इस उपमंडी के मुख्य द्वार पर एक बड़ा सा प्रवेश द्वार है जहां पर बस मंडी समिति बेमेतरा का बोर्ड है किंतु उसके अतिरिक्त पूरे परिसर व प्रांगण में कही भी स्वच्छता एवं सुरक्षा को लेकर अफसरों द्वारा कोई प्रयास नही किया गया है जिसका तकाज़ा कृषि उपज मंडी सम्बन्धित कार्य के उपमंडी कार्यालय आने वाले क्रेताओं-विक्रेताओं एवं स्थानीय व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।




