*महाष्टमी में किया गया 108 प्रकार के औषधि से महा हवन*

*अभिजीत मुहूर्त में हुवा देव विदाई पश्चात ज्योति कलश विसर्जन व विशाल भंडारा का हुआ आयोजन*
बेरला:- माँ महामाया धाम हसदा जिला बेमेतरा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर में आयोजित शत चंडी महायज्ञ में अष्टमी विशेष में यज्ञा चार्य पतरूण शास्त्री के नेतृत्व में प्रातः काल महागौरी देवी की पूजा और गौरी माता का अर्चन किया गया। इस पश्चात अन्नपूर्णा रूप में अन्न से विशेष अर्चन पार्थिव शिवमहाअभिषेक में किया गया। साथ ही सायं काल
संपूर्ण दुर्गा सप्तशती के माध्यम 108 प्रकार के औषधि से महा हवन किया गया। सर्व जन हितार्थ के माध्यम से
जन कल्याण हेतु रोग नाशक हवन, आयुवृद्धि कारक हवन, सौभाग्य दायक हवन, धन वृद्धि कारक हवन तथा भगवती महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती की महामंत्र नावर्ण मंत्र से हवन किया गया। दिन भर भक्तो का तांता लगा रहा। भक्त जस गीत के माध्यम से देवी मां की आराधना करते रहे। हवन पश्चात छप्पन भोग मां को अर्पण किया गया। नवमी में पूर्णाआहुति अभिजीत मुहूर्त में हुआ और देव विदाई पश्चात ज्योति कलश विसर्जन किया गया। पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। माँ महामाया सेवा समिति के अध्यक्ष भगवती परगनिहा ने कार्यक्रम में अपने तन, मन, धन से श्रद्धा पुष्प समर्पित कर मां की सेवा में सेवा रत सभी सेवादारों ग्रामवासियों एवं मुख्य यजमानो सहित समस्त ग्राम वासी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सचिव दिनेश वर्मा, ब्रम्हांद वर्मा, तुलाराम पाल, शत्रुहन पाल, रामखिलावन वर्मा, सुदामा पाल, जनकु सिन्हा, महादेव सिन्हा, भूषण वर्मा, भुप्पपु वर्मा, नारंतक पाल, धनेशवर साहू, निलेश परगनिहा, राजू साहू, देवलाल सिन्हा, राजकुमार परगनिहा, प्रकाश वर्मा, संध्या परगनिहा, मदन सिंहा, अनिल वर्मा, अवध नायक, अवध नायक, ओम सिन्हा, रविंद्र वर्मा, प्रवीन वर्मा, हरीराम साहू, विनय वर्मा, संतोष साहू, शंभू साहू, पंड़ा परमानंद वर्मा,अवध छेदैया, जनक निर्मलकार, निलेश परगनिहा, भूपेंद्र परगनिहा, दुर्गेश साहू, सतीश शर्मा, आदित्य वर्मा, दीपक वर्मा, विनय वर्मा, शेखर सिन्हा, महेश साहू आदि का सहयोग रहा।




