*आकर्षक पंडालों में विराजमान हुई मां दुर्गा की प्रतिमा, चौंक चौराहे रंग-बिरंगी लाइटों से सजा, माता की दरबार में लगी भक्तो की भींड़*

बेरला:- अंचल सहित परिक्षेत्र में कुंवार शारदीय नवरात्रि में आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई। इस शारदीय नवरात्रि में गांव व शहर में सभी चौंक-चौराहे माता रानी की भक्ति की गूंज उठी है। वही मंदिरों व पंडालों में मां दुर्गा की नवस्वरूप विराजमान हुई है। जिन्हें देखने अंचल के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे है। नवरात्रि के पहले दिन से ही देवी मंदिरों में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं सूर्यास्त के बाद श्रद्धालु इन पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना मांग रहे है। शाम होने के बाद सेवक माता के दरबार में गाजे बाजे, ढोलक, झांझ, मंजीरा सहित वाद्य यंत्रों के साथ सेवा गीत से माता रानी की जयकारों से सुशोभित की जा रही है।
*पंडाल के समीप रंग-बिरंगे लाइट की सजावट ने लोगों को आकर्षित कर रहे*
शारदीय नवरात्र के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की स्थापना भव्य आकर्षक पंडालों में किया गया है। साथ ही चौंक-चौराहों को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया। जिससे सभी जगह प्रकाशमय होने से लोगो के मन को लाभान्वित कर रहे है। इस रंग बिरंगे सजे लाइट व पंडाल की सजावट से माता की दरबार की ओर आकर्षित हो रहे है।
गौरतलब है कि ब्लॉक बेरला अंचल सहित ग्राम सिंघौरी, परपोड़ा, बोरसी, बारगांव, खुडमुडा, कोदवा, सलधा, पाहंदा, सरदा, आन्दू, खिसोरा, लेंजवारा, सोंढ, मनियारी आदि गांव में शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की जयकारे चारों ओर गूंज रही है। वही ग्राम मनियारी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा व अम्बे की प्रतिमा स्थापित किया है। माता की प्रतिमा अलग अलग आकर्षक स्वरूप लोगों के मन को लुभा रहे है। समिति गौरा गौरी महादेव चौंक अम्बे, बजरंग चौंक दुर्गा उत्सव समिति, महामाया चौंक दुर्गा समिति मनियारी में माता रानी की प्रतिमा स्थापित किया गया है। साथ ही महामाया में ज्योंत जंवारा प्रज्ज्वलित किया गया है।




