*●स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ी की खड़ी ट्रक से टक्कर, मौके पर नवयुवक की दर्दनाक मौत●*


*■बेमेतरा:-* दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे पर देवकर-राखी के बीच कल मंगलवार को सुबह एक बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे दोपहिया वाहन की जोरदार टक्कर रोड किनारे खड़े ट्रक से हो गयी। इस जोरदार भिड़न्त के कारण दोपहिया वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। यह सड़क दुर्घटना देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई।जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल चौकी पुलिस की टीम मौकेस्थल पर पहुंची जहां पर पुलिस स्टॉफ द्वारा मृतक नवयुवक की पहचान साजा थाना के ग्राम जाता निवासी धीरज नवरंगे(उम्र-25 वर्ष) पिता फुलदास नवरंगे के रूप में की गई है जो घटना के वक्त ससुराल गाँव से अपना गाँव की ओर कोदवा होकर जा रहा था, इसी बीच सुबह-सुबह तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण वह ट्रक के साथ जा टकराया जिसमे भयंकर टक्कर से युवक बुरी हालत में घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले में देवकर चौकी पुलिस प्रभारी उदल तांडेकर का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है वही घटनास्थल से बाइक व ट्रक की बरामदगी कर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच-विवेचना शुरू कर दी गयी है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।




