विविध

*मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने महत्वपूर्ण : धनेश्वरी*

 

*बारगांव में मितानिनों का सम्मान समारोह का आयोजन*

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला के ग्राम पंचायत बारगांव में मितानिनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 12 मितानिन व 1 मास्टर ट्रेनर को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। गांव की मितानिनों का सम्मान किए जाने का यह पहला अवसर था। सम्मान पाकर मितानिन भी काफी खुश नजर आए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सरपंच धनेश्वरी चंदेल ने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगाने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है। उप स्वास्थ केंद्र बारगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चांदनी मंडारे ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही है उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय मितानिन कार्यक्रम को जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है।

 

*मितानिन का योगदान महत्वपूर्ण*

 

ग्राम पंचायत बारगांव के सचिव लव कुश मानिकपुरी ने मितानिन दीदियों के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन कल्याण के लिए समर्पण भावना से गांवों मे अंतिम पायदान तक लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता, दवाई वितरण, टीकाकरण, प्रसुति आदि स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अहम कड़ी के रूप में आपके कार्य व योगदान महत्वपूर्ण है। इस दौरान उपसरपंच सच्चिदानंद मिश्रा, सचिव लवकुश दास मानिकपुरी व ग्राम पंचायत के समस्त मितानिन बिमला देवांगन, मधु देवांगन, शारदा सेन, मिनताज बी, पार्वती यादव, ज्योति कुर्रे, रूखमणि पाल, सुनीता साहू, जयश्री ध्रुव, ईश्वरी वर्मा, नंदरानी महार, नूरी निषाद, देवकुंवर तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button