*प्राथमिक शाला तेलगा में बाल मेला का आयोजन*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला क्षेत्र के संकुल केंद्र आनंदगांव के शासकीय प्राथमिक शाला तेलगा में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक शाला तेलगा के बच्चे स्वयं के द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार के पकवानों का स्टॉल लगाया। कई बच्चे स्कूल प्रांगण में गुब्बारा बेचते हुए दिखाई दिए। ग्रामीण जनो ने इस बाल मेले में बच्चों द्वारा बनाई गई पकवानों का आनंद उठाया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पोषण निर्मलकर ने कहा कि यह मेला सिर्फ आनंद उठाने वाली मेला नहीं बल्कि इससे बच्चे गणितीय कौशल, जोड़ना, घटाना, लाभ व हानि के सवालों को समझ कर आसानी से हल कर सकेंगे। इसके अलावा अतिथि जनो ने बाल मेला को खूब सराहा। बाल मेला में मुख्य रूप से एसएमसी के अध्यक्ष तुलाराम साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी साहू, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि संतोष वर्मा, संकुल समन्वयक किशोर कुमार सिन्हा, प्रधान पाठक गणेश शिवारे, शिक्षक ललित देवांगन, रमेश ठाकुर, मन्नू लाल साहू के साथ शाला परिवार का विशेष योगदान रहा। शाला में आए अतिथियों का प्रधान पाठक शिवारे ने विशेष आभार व्यक्त किया।




