विविध

*डंगनिया ख में अवैध रेत नीलामी पर नहीं की कार्यवाही, शासन प्रशासन की सुशासन तिहार पर उठ रहे सवाल*

 

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगनिया ख के आश्रित ग्राम साल्हेपुर में माइनिंग अधिकारी जिला बेमेतरा अर्चना ठाकुर तहसीलदार आशुतोष गुप्ता पटवारी मेघनाथ पटेल ने 4 अप्रैल 2025 को रेत माफिया के द्वारा किये गए अवैध रेत भंडारण 347 ट्रीप टेक्टर को जप्त बनाकर ग्राम पटेल उत्तम गुप्ता को सुपुर्द कर दिया गया। परन्तु इसके कुछ दिन बाद कार्यवाही आगे नही बढ़ते हुए देख ग्राम उपसरपंच, सरपंच व जनपद सदस्य ने माइनिंग अधिकारी से संपर्क किया। जिसमें जल्द कार्यवाही करते है कहते रहे एक ओर शासन-प्रशासन सुशासन तिहार के रूप में सरकार तुंहर द्वार पहुँच रही है जिला के कलेक्टर अवैध माफियाओं को एक-एक करके धर दबोचने की बात कहते है एक भी अवैध कार्य बर्दाश्त नही किया जाएगा कहते है। परंतु आज तारीख तक साल्हेपुर के अवैध रेत भंडारण जिसको जप्त बनाया गया है। उसमें कार्यवाही के लिए कोदवा 12 मई को सरपंच ग्रामीण व जनपद सदस्य के द्वारा लेटर पैड में नीलाम कराने की कार्यवाही करने को दिया गया। वहाँ भी माइनिंग अधिकारी अर्चना ठाकुर द्वारा तुरंत कल कराती हूँ यह आश्वासन मिला। फिर भी कुछ नहीं हुआ तो 16 मई को जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल व बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के द्वारा लिखित में कागज दिया कि तुरंत कार्यवाही करें करके परंतु फिर कुछ नही हुआ तो 19 मई को देवरी के सुशासन तिहार में पुनः कलेक्टर व विधायक को जनपद सदस्य परपोड़ा नीरज राजपूत द्वारा लेटर पैड में पुनः सारे बातों उल्लेख करते बताया। जिसमें माइनिंग अधिकारी द्वारा तुरंत कार्यवाही करती इस बार सर यह फिर से आश्वासन दिया। परन्तु आज तारीख तक नीलामी नही हुआ। जबकि वहाँ से जो अवैध रेत डंप किये थे उन्होंने वहां से रेत उठाना शुरू कर दिया और जब पटवारी द्वारा रेत कैसे उठा रहे है यह पूछे तो माफिया लोग हम जिला माइनिंग अधिकारी से मिल के रेत उठा रहे यह पटवारी को जवाब दिए जबकि माइनिंग अधिकारी को पूछा गया तो कोई चार्ज नहीं पटाया बतलाया गया। फिर 19 मई रात को माफियाओं के द्वारा रेत भंडारण से फिर उठाना शुरू हो गया। जिसे ग्रामीणों के द्वारा देखा गया एक टेक्टर सुबह-सुबह रेत को उठा रहे थे।जिसका वीडियो भी बना, जिससे स्पष्ट हो गया कि भंडारण से रेत उठ रहा है जिसका उत्तम गुप्ता के द्वारा लिखित में चौकी में नाम सहित चोरी किये है उसका नाम में शिकायत दिया गया। बार-बार इतना शिकायत के बाद माफियाओं को सहयोग दिया जा रहा है क्या ये बात अधिकारी और माफियाओं की मिलीभगत को इंगित कर रहा है जहाँ एक ओर परपोड़ा जनपद क्षेत्र ग्राम परपोड़ा के सचिव धनीराम जांगड़े को अवैध रेत चोरी हो रहा है उसमें लगाम नही लगा पाने व झूठ बोलने के लिए निलबिंत किया गया। क्या इतने शिकायत 3 जगह सुशासन तिहार में जानकारी कलेक्टर व विधायक के बात को अनदेखा क्या माइनिंग अधिकारी और माफियाओं को सह देने वाले अधिकारी होंगे निलंबित। देखते है प्रशासन क्या फैसला लेते है क्या वाकई सुशासन है कि बात बस रहा गया है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button