विविध

*लगातार तीन बार हुए चोरी, अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर समान इर्द गिर्द बिखेर की चोरी*

बेरला:- विकासखण्ड व थाना बेरला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेरला में लगातार चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी की घटना 03 अक्टूबर 2023 की है जिससे विद्यालय परिवार में भय का आलम छाया हुआ है। जिम्मेदार अधिकारियों की मौन होने पर अज्ञात चोरों की हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। आपको बता दें कि ब्लॉक मुख्यालय बेरला की बात है जहां शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगातार तीसरी चोरी है। जहां कुछ अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के ताले तोड़कर विद्यालय कार्यालय के सामानों के साथ छेड़खानी कर फाइलों को तीतर बितर किया गया। वही फाइलों को फाड़कर इधर -उधर फेंका गया है। इस प्रकार की चोरी होने पर विद्यालय में भय का आलम छाया हुआ है। अंचल के जिम्मेदार अधिकारियो को सूचना देने के बावजूद कोई परिणाम नही हुआ है बल्कि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को और अंजाम देते जा रहे है। इससे चोर के अपराध क्रम बढ़ते जा रहे है। बेधड़क चोर चोरी करते जा रहे है। आलम यही रहा तो आने वाले भविष्य में बेरला अंचल सहित परिक्षेत्र में पुलिस प्रशासन पर भरोसे की उम्मीद टूटने लगेंगे। लगातार की चोरी से विद्यालय के प्राचार्य बहुत परेशान नजर आये। प्राचार्य सेखु साहू ने बताया कि विद्यालय में यह तीसरी बार चोरी हुए जिसके कारण विद्यालय परिवार परेशान है। इसके पिछले चोरी की रिपोर्ट थाना बेरला में किया गया। जिसके बाद भी अब तक कोई परिणाम नही हुआ है।

गौरतलब है कि विकासखण्ड बेरला के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेरला में लगातार चोरी हो रहे है। बता दें कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव है। चंद चोरों के कारण विद्यालय परिसर सुरक्षा नही है जो सीधा चुनावी माहौल को खराब कर सकते है। यह पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतियों से भरा है। जिम्मेदार अधिकारी इस तरह मौन बैठ जाये तो आम जनता जनार्दन सुरक्षित कैसे होंगे। वही बेरला पार्षद शिवझड़ी सिन्हा ने बताया कि शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेरला में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के ताले तोड़कर समान सहित फाइलों को क्षति पहुंचाया है। इसकी जानकारी विद्यालय प्राचार्य द्वारा थाना बेरला में रिपोर्ट दर्ज किया गया है कि जल्द संज्ञान में लेते हुए चोरों पर उचित कार्यवाही की मांग की है। ताकि आने वाले समय में अन्य जगह सुरक्षित रहे। सूचना पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के विरूद्घ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जिसमें प्रधान पाठक सेखु साहू, शिक्षक यसपाल राजपूत, पार्षद शिवझड़ी सिन्हा, अर्जुन देवांगन, समाजसेवी बृजेश शर्मा

एसआई दीनानाथ, मांडवी के द्वारा शिकायत व मदद की गुहार किया गया।

 

*पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला तेजराम पटेल*

जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास ऐसे कोई जानकारी नही आया है अगर इस प्रकार की समस्या है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button