विविध

*एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर आवेदन आमंत्रित*

 

बेमेतरा:- कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र उसलापुर 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवानिवृत हुए एवं पद रिक्त होने की दशा में देने तथा मृत्यु की दशा में आगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर निर्धारित निर्देश एवं मापदंडों के अनुसार नियमानुसार भर्ती किया जाएगा। भर्ती हेतु संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि 06 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बेमेतरा वार्ड नं. 10/13 ( सिंघोरी ) बेमेतरा में कार्यालयीन समय 10ः00 से 5ः30 बजे सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। भर्ती के संबंध में आवश्यक अर्हताओं की जानकारी परियोजना कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त की जा सकती है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button