विविध

*धमधा थाना क्षेत्र के सुदूर ग्राम मुड़पार में अपराध विवेचना के दरम्यान लगा चलित थाना जनचौपाल, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर-पीडी चन्द्रा के अगुवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर किया गया त्वरित समाधान*

 

 

 

रिपोर्टर- मुदस्सर मोहम्मद

*दुर्ग/धमधा:-* धमधा पुलिस द्वारा विगत दिनों थाना इलाके के सुदूर ग्राम मुड़पार में अपराध विवेचना के दौरान गाँव मे चलित थाना अभियान के तहत जन चौपाल लगाया गया। जिसमें एसपी दुर्ग रामगोपाल गर्ग के दिशानिर्देश पर धमधा एसडीओपी संजय पुंढीर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक पीडी चन्द्रा की अगुवाई में पुलिस स्टॉफ द्वारा ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए त्वरित निराकरण किया। साथ ही गाँव के समस्त किसानों को अपने घुमन्तु मवेशियों को घरों में बांधकर रखने एवं फसल सुरक्षा में स्वतः योगदान देने की अपील की गई। इसी दौरान ही पुलिस टीम द्वारा स्कूली बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को समझाइश दी गई। वही ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन साइबर ठगी के स्वरूप, तौर तरीके एवं ऐसे फ्रॉड से बचने के उपाय बताया गया। इसके अलावा आम नागरिकों को जागरुकता सम्बन्धित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया। जिसमें थाना प्रभारी- पीडी चन्द्रा, उपनिरीक्षक- एसआर पेंड्रो, अनुपम शर्मा सहित अन्य दर्जनों पुलिस स्टॉफ की मौजूदगी रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button