विविध

*आहार ही श्रेष्ठ औषधि है – डॉ कुश साहू*

बेमेतरा/बेरला:- ब्लॉक मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टकसींवा में स्थित आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टकसींवा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कुश कुमार साहू ने कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थियों को इससे बचने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताए कि कैसे आयुर्वेद के माध्यम से शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत कर इस संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि आयुर्वेद अनुसार दिनचर्या, रात्रिचर्या व ऋतुचर्या का पालन कर स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ब्रंम्हमुहर्त में उठना चाहिए। प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। इसके साथ आहार ही सबसे अच्छा औषधि है। उचित मात्रा में गर्म भोजन करना चाहिए। पर्याप्त नींद लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। औषधालय के कर्मचारी होरी लाल यादव का विशेष सहयोग रहा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button