विविध

*महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: ‘महतारी सदन’*:- विधायक दीपेश साहू*

 

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में ‘महतारी सदन का निर्माण शुरू किया है। इसी पहल के तहत, बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरी में ₹24.70 लाख की लागत से बनने वाले एक महतारी सदन का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

विधायक साहू ने इस अवसर पर कहा कि यह महतारी सदन महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी का प्रतीक बनेगा। यह भवन महिलाओं को अपनी बैठकों, सामूहिक कार्यों और आर्थिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करेगा, जो उनकी प्रगति की नींव रखेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। यह महतारी सदन आने वाले समय में महिलाओं के लिए नवनिर्माण, नई सोच और नए सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button