विविध

*■तीजा पर्व पर मायका पहुंची सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत■*

 

*देवकर:-* नगर-अंचल में तीजा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रविवार को दिनभर शहर का बाजार त्यौहार मनाने पीहर पहुंची। नगर-क्षेत्र तिजहारिन बेटियों-बहनों के हुजूम से गुलजार रहा। छत्तीसगढ़ी परम्परा के अनुरूप पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए सुहागिन बहनो-बेटियों द्वारा सोलह श्रृंगार कर रविवार की रात को करेला सब्जी व पके हुए अन्न के साथ खीरे का भोग लगाकर निर्जला उपवास शुरू किया गया। जो अगले दिन सोमवार को दिनभर बिना खाना-पीना किये कठोर निर्जला व्रत को शाम के वक़्त समूह में एकत्र होकर पारम्परिक वेशभूषा में भगवान शिव-पार्वती की विशेष पूजा-आराधना के साथ समापन करते दिखाई पड़े। इस सम्बन्ध में नगर के कण्डरा पारा एवं कुम्हार पारा की महिलाओं से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि तीजा पर्व में मायके आने के लिए सुहागिन महिलाएं काफी उत्साहित रहती है, क्योंकि ऐसे अवसर पर मायके के लोगों एवं सखी-सहेलियों से एक साथ मिलने का मौका मिलता है, और सभी का साथ पर्व पर शामिल होना आनंदमय होता है। नगर के व्यापारी गणों सर बात करने पर बताया कि तीजा पर के कारण करीब पखवाड़े भर से तिजहारिन महिलाओं की खरीददारी से मार्केट में जबरदस्त रौनक दिखाई पड़ रही है। जबकि बस चालकों व परिचालकों ने कहा कि पर्व के सीजन में बसों में भीड़ की स्थिति आम बात है। जिसमे फिलहाल ज्यादातर भीड़ तिजहारिन महिलाओं का होता है जो त्यौहार के लिए मायका आवगमन करते है।नगर देवकर के साथ, सहसपुर, मोहगांव, डेहरी, नवकेशा, लालपुर, जामगांव, काँचरी, हरडुवा, बुंदेली, अकलवारा सहित अन्य गाँवों में तीजा पर्व की धूम रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button