*■बेटी के घर से नातिन लेकर लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत, नातिन सलामत, वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, घर मे पसरा मातम■*

*देवकर:-* बीती शाम कल नगर से साजा मोड़ के पास एक सड़क हादसे में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मौत हो गयी। जिसमे मृतक की पहचान पुलिस चौकी देवकर क्षेत्र के ही ग्राम हरडुवा निवासी भीखम साहू के रूप में की गई है, जानकारी के मुताबिक मृतक भीखम साहू अपनी दो नातिन पूर्णिमा साहू(12साल) एवं शीतल साहू(11साल) को लेकर हरडुवा से देवकर अपने बेटी से मिलने गया था। इसी दरम्यान वापसी के वक़्त साजा मोड़ के तिगड्डे के पास मृतक भीखम साहू अपना नियंत्रण खो बैठा और फ्लैक्स के खम्भे से जा टकराया। जोरदार टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दोपहिया वाहन में ही सवार उनकी दोनों नातिन बाल-बाल बचने में कामयाब रही। इस दुखद हादसे के बाद मृतक के गाँव मे मातम की स्थिति है। बताया जा रहा है कि मृतक काफी बुजुर्ग होने के साथ ही दो दिनों से बीमार चल रहा था जिसके कारण वाहन को चलाने में काफी परेशानी हो रही थी। वही इस घटना के साक्षात्कार रहे विपिन अग्रवाल, राजा जैन एवं अन्य साथियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद संजीवनी एक्सप्रेस 108 वे 112 को कॉल किया उनके द्वारा धमधा की गाड़ी खराब एवं साजा के वाहन को बेमेतरा में खड़ा होना बताया। जबकि चन्द फासले दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थ्ति है, किंतु घायल का तत्काल अस्पताल नही पहुंचाया जा सका। पीएससी-चिकित्सक राजीव तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल लोगो के लिए संजीवनी वाहन 108 सेवा उपलब्ध होता है किन्तु देवकर पीएससी में वाहन नही होने से काफी दिक्कत आती है।




