विविध

*मानसून की दस्तक के साथ टमाटर के तेवर लाल, दो दिनों की अंतराल में हुए दोगुने*

बेमेतरा/बेरला/कोदवा:- जिले सहिंत परिक्षेत्र में बदलते मौसम के चलते लगातार तीन दिनों से रुक रुककर झमाझम बारिश एक साथ मानसून के दस्तक देने से मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन सब्जियों के दाम व टमाटर के लाल तेवर ने सबको हैरान कर दिया है। महज दो दिन के अंदर टमाटर के दाम दोगुने हो गए।

दो सप्ताह पहले खुदरा बाजार में 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये के पार पहुंच गया। बारिश के समय आपूर्ति प्रभावित होने की आशंकाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले कुछ सप्ताह तक टमाटर के लाल तेवर सहन करने ही पड़ेगे।

बता दें कि महज एक महीना पहले टमाटर की लागत भी न निकल पाने के कारण नाराज किसान टमाटर को सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर हो रहे थे लेकिन मौसम में बदलाव के साथ ही टमाटर में महंगाई का तेवर ऐसे चढ़ा है कि भाव सुनते ही खरीदारों की आंखे लाल हो जा रही हैं।

अंचल के ज्यादातर इलाकों में अचानक बढ़े टमाटर के दाम जिले के अधिकांश इलाकों टमाटर के दाम अचानक बढ़ गए। वही खुदरा बाजार में इसकी कीमत 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है जबकि थोक बाजार में यह 5000 से 6000 रुपये क्विंटल बिक रहा है।

पिछले सप्ताह के अंत में थोक बाजार में टमाटर 2500-3000 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा था। यानी महज दो दिनों में टमाटर के दाम दोगुने से भी ज्यादा चढ़ गए। बाजार जानकारों का कहना है कि भीषण गर्मी, बारिश में देरी और किसानों की उदासी के बाद जोरदार बरसात की शुरुआत ने बाजार में आवक कम कर दी जिसके कारण कीमतों में अचानक उछाल आया है।

महज एक महीना पहले क्षेत्रो में कई थोक मंड़ियों में टमाटर के दाम गिरकर एक रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे। जिससे नाराज किसानों ने टमाटर को सड़कों पर फेंकना शुरू कर दिया था। लेकिन इस समय टमाटर सोना हो गया है।

 

गौतरलब है कि बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मनियारी में बुधवार की बाजार में टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति बेची है। इससे ग्रामीण अंचल के ग्राहक माथा पीटते नजर आए। वही ग्रामीण रविन्द्र भास्कर चौबे ने बताया कि बाजार में एक सप्ताह पहले 30-50 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर के दाम बढ़कर 100- रुपये किलोग्राम पहुंच गए। बदलते मौसम व बारिश के चलते टमाटर के दाम आग की तरह बढ़ गए है। और आज ग्राम में बाजार में भी टमाटर 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। पिछले दो दिन में टमाटर की कीमत दोगुनी हो गई है। खेतों में लगी टमाटर की फसल बारिश के कारण बर्बाद हो गई है। कम कीमत के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने टमाटर के खेतों की देखभाल छोड़ दी थी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button