विविध

*बेरला में कथित देह व्यापार व चाकू दिखाने को लेकर शिकायत के लिए महिलाओं के साथ पुलिस एएसआई द्वारा विवाद पर महकमे ने कर दी अफसर पर कार्यवाही*

 

*बेमेतरा/बेरला:-* पुलिस अनुविभाग एवं थाना मुख्यालय बेरला में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। जिसमें नगर के वार्ड-13 की महिलाएं व पुरुष अपने वार्ड पार्षद के साथ क्षेत्र में देह व्यापार संचालित करने एवं विरोध करने पर चाकू लेकर धमकाने की शिकायत लेकर बेरला थाने पहुंचे। इस दौरान एएसआई दिनेश चंद्र शर्मा ने शिकायत लेकर पहुंचे महिलाओं को ही तैश में आकर धमकाना शुरु कर दिया, जिससे थाने का माहैाल तनाव पूर्ण हो गया। वार्डवासियों ने आरोपी महीला व एएसआई पर कार्रवाई को लेकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। उसके बाद मामला दर्ज किया गया।

 

दरअसल जानकारी के अनुसार वार्ड 13 स्थित मकान में एक आरोपित महिला के कथित देह व्यापार व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों मे संलिप्त रहने की शिकायत लगातार की जा रही थी। विगत 6 अक्टूबर को दुर्गा पंडाल के पास आरोपी ने वार्ड पार्षद भारत भूषण साहू सहित अन्य महिलाओं को चाकू लेकर धमकाया। जिसके बाद लगभग 150 से ज्यादा वार्डवासी थाने पहुंचे। शिकायत करने वाली महिलाओं से एएसआई ने बदतमीजी की। मामला बढ़ने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी महिला से चाकू जब्त कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल एएसआई दिनेश चंद्र शर्मा को रक्षित केंद्र मे अटैच किया गया। मामले में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था लचर है। पुलिस आरोपियों को बचा रही है। प्रार्थी महिलाओं को धमकाया जाता है। थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने कहा कि कार्रवाई की जा रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button