विविध

*●सण्डी के ब्रिज निर्माण पूरा होने के बाद भी नही लग पाया सुरक्षा गर्डर, सेतु विभाग की लापरवाही से पुल पर हादसे का खतरा●*

 

*बेमेतरा:-* लोक निर्माण सेतु संभाग दुर्ग एवं उपसंभाग कवर्धा अंतर्गत बेमेतरा ज़िले के बेरला क्षेत्र में सण्डी गाँव के समीप आवागमन के लिए डोन्टू नाले पर एक ब्रिज का निर्माण किया गया है। जिसमे पुल के निर्माण कार्य को पूरा हुए कई महीने बीत चुके है किंतु अभीतक इस पुल पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जरूरी साइड गर्डर को पूरी तरह नही लगाया है। चूँकि दोनो ओर के साइड में गर्डर नही होने से वाहन चालकों को गिरने की भय बना हुआ है। वही इसी बीच अबतक पुल निर्माण के उपरांत भी कार्य अधूरे नज़र आ रहे है। जो ब्रिज विभाग की लापरवाही एवं मनमानियों को उजागर करती है। चूँकि पुल निर्माण में क्रियान्वयन के दौरान विभाग की गाइडलाइन एवं दिशानिर्देश को बारीकी से ध्यान दिया जाता है किंतु सेतु विभाग के ऑफिसर अपनी मनमानियों से निर्माण कार्य को अंजाम देते है जिसका ताज़ा नज़ारा इन दिनों सण्डी गाँव के ब्रिज की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है, अभी से पुल का एप्रोच जमीन में नीचे की ओर धंसने लगा है वही साइड सोल्डर में भी दरारे व गड्ढे को विभाग द्वारा अस्थायी मरम्मत कर छुपाया जा रहा है। इसके अलावा पुल पर दरारे भी नज़र आ रही है, जो गुणवत्ता को लेकर भी प्रश्नचिन्ह पैदा कर देता है। हालांकि इस सम्बंध में सेतु विभाग के एसडीओ बीएल पटेल एवं सब इंजीनियर एलके सिन्हा से बात करने का प्रयास किया गया, किन्तु उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नही दी गई।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button