विविध

*स्वच्छ भारत दिवस पर देवकर नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया*

 

देवकर : आज, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देवकर नगर पंचायत में स्वच्छ भारत दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम में सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता ही सेवा इंटर स्कूल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता, उपाध्यक्ष, समस्त कर्मचारी, निकाय के सफाई कामगार, स्वच्छता दीदियां, सफाई मित्र, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और अन्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने आसपास साफ-सफाई रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button