विविध

*सहसपुर में मुख्यमंत्री साय का औचक दौरा, ग्रामीणों से सीधा संवाद*

 

बेमेतरा-: जिले के ग्राम सहसपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक दौरा हुआ। हेलीकॉप्टर के उतरते ही गांव में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने गांव के बच्चों को चॉकलेट बांटी और एक बच्ची को गोद में लिया। ग्रामीणों ने सदाबहार फूलों की माला और चंदन-आरती से उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री गांव के पुराने बरगद की छांव में चौपाल पर ग्रामीणों से संवाद करने के लिए खाट पर बैठे। उन्होंने 13वीं-14वीं शताब्दी के शिव मंदिर के दर्शन किए और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इससे पहले भी उन्होंने अपने औचक निरीक्षण के पहले दिन कई गांवों का दौरा किया था और ग्रामीणों से संवाद किया था। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के एक जमीनी नेता हैं, जिन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए काफी काम किया है।
सरपंच की मांग पर, मुख्यमंत्री ने प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किया, गांव में सब-स्टेशन खोलने की स्वीकृति दी और हाईस्कूल भवन के लिए घोषणा की। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सुबोध सिंह और विधायक ईश्वर साहू भी मौजूद थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button